Kanya Sumangala Yojana: महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की एक प्रमुख प्रतिबद्धता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा “कन्या सुमंगला योजना” को लागू करने का निर्णय लिया गया है।
कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य बालिका भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लिंग अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकना और बालिकाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। साथ ही, यह योजना शिक्षा को प्रोत्साहित करने, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में कन्या के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए बनाई गई है।
Kanya Sumangala Yojana Application Process
- सबसे पहले, आवेदकों को महिला एवं बाल विकास विभाग की कन्या सुमंगला योजना (MKSY) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर जाकर “Citizen Service Portal” विकल्प पर क्लिक करें।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नया पृष्ठ खुलेगा।
- इस पृष्ठ पर आवेदकों को सहमति (Consent) का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ ‘I agree’ पर टिक लगाएँ और ‘Continue’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगला पृष्ठ खुलेगा, जहाँ आवेदकों को पंजीकरण फॉर्म (Registration Form) मिलेगा।
- पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर भरें और OTP के माध्यम से सत्यापन करें। सत्यापन पूरा होने के बाद पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाएगा।
- सफल पंजीकरण के बाद User ID मोबाइल फोन पर प्राप्त होगी।
- लॉगिन करने के बाद आवेदकों को बालिका का पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा।
- अब आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और Submit पर क्लिक करें।
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के बारे मे
- उत्तर प्रदेश Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana उत्तर प्रदेश सरकार की बालिकाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी और कल्याणकारी योजना है।
- Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 1 अप्रैल 2019 को पूरे प्रदेश में लागू की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है।
- योजना के प्रारंभिक चरण में पात्र बालिकाओं को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने तक कुल ₹15,000 की आर्थिक सहायता छह चरणों में दी जाती थी, जो इस प्रकार है:
- बालिका के जन्म पर ₹2,000/-
- एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण पर ₹1,000/-
- कक्षा 1 में प्रवेश पर ₹2,000/-
- कक्षा 6 में प्रवेश पर ₹2,000/-
- कक्षा 9 में प्रवेश पर ₹3,000/-
- 10वीं/12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक या 2 वर्ष या अधिक के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर ₹5,000/-
आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पात्र अदि के संबध में जानने के लिए eDistrict UP पोर्टल पर क्लिक करे।
- बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बालिकाओं के लिए यह एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने योजना के तहत दी जाने वाली राशि को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने की घोषणा की।
- यह बढ़ी हुई राशि वित्तीय वर्ष 2024-2025 से लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी। अब योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कुल ₹25,000 की सहायता निम्नलिखित छह चरणों में दी जाएगी:
- बालिका के जन्म पर ₹5,000/-
- एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण पर ₹2,000/-
- कक्षा 1 में प्रवेश पर ₹3,000/-
- कक्षा 6 में प्रवेश पर ₹3,000/-
- कक्षा 9 में प्रवेश पर ₹5,000/-
- 10वीं/12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक या 2 वर्ष या अधिक के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर ₹7,000/-
- इस बढ़ी हुई धनराशि से अब बालिकाएं अपनी शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर अधिक ध्यान दे सकेंगी।
- सरकारी आँकड़ों के अनुसार, अब तक 16 लाख 24 हज़ार से अधिक बालिकाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं।
- Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं है, और एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
- लाभार्थी परिवार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, इच्छुक परिवार आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर भी इस योजना के लिए ऑफ़लाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
| चरण | विवरण | राशि (एकमुश्त) |
| पहला चरण | बालिका के जन्म पर | ₹ 2,000 /- |
| दूसरा चरण | बालिका के एक वर्ष की आयु तक सभी टीकाकरण पूरे होने पर | ₹ 1,000 /- |
| तीसरा चरण | बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर | ₹ 2,000 /- |
| चौथा चरण | बालिका के छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर | ₹ 2,000 /- |
| पाँचवाँ चरण | बालिका के नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर | ₹ 3,000 /- |
| छठा चरण | वे बालिकाएँ जिन्होंने बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है और स्नातक या दो वर्ष या उससे अधिक अवधि के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है | ₹ 5,000 /- |
Kanya Sumangala Yojana Eligibility
- लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके लिए राशन कार्ड / आधार कार्ड / वोटर आईडी कार्ड / बिजली या टेलीफोन बिल मान्य होगा।
- लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम ₹3,00,000/- (तीन लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- परिवार में अधिकतम दो ही बच्चे होने चाहिए।
- यदि किसी महिला को दूसरी प्रसूति से जुड़वां बच्चे (ट्विन्स) होते हैं, तो तीसरे बच्चे के रूप में जन्मी बालिका को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। यदि किसी महिला को पहली प्रसूति से एक बालिका और दूसरी
- प्रसूति से केवल दो जुड़वां बालिकाएँ होती हैं, तो ऐसी स्थिति में तीनों बालिकाओं को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
Kanya Sumangala Yojana लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
- जन्म प्रमाण पत्र।
- उत्तर प्रदेश का स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- माता पिता का आधार कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- बैंक खाते का विवरण।
- अगर लड़की गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र।
- राशन कार्ड।
- मोबाइल नम्बर।
- जाति प्रमाण पत्र। (अगर सम्बन्धित हो तो)
FAQ- Kanya Sumangala Yojana
प्रश्न 1. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है?
उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत राज्य की बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रश्न 2. Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana का लाभ किसे मिल सकता है?
उत्तर: Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी परिवारों की अधिकतम दो बालिकाओं को दिया जाता है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होती।
प्रश्न 3. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में कुल कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?
उत्तर: योजना के तहत बालिकाओं को कुल ₹25,000 की आर्थिक सहायता 6 चरणों में दी जाती है जन्म से लेकर स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश तक।
प्रश्न 4. Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के लिए आवेदन कैसे किया जाता है?
उत्तर: आवेदन करने के लिए लाभार्थी परिवार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।