MP Bhulekh Portal – मध्य प्रदेश भूलेख खसरा / खतौनी, Land Record भूमि का नक्शा देखें

MP Bhulekh Portal (मध्यप्रदेश) – अब MP Land Record, खसरा खतौनी, भू नक्शा और भू अभिलेख (जमीन की जानकारी) ऑनलाइन देखें।

मध्यप्रदेश के नागरिक अब अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी जैसे मालिक का नाम, क्षेत्रफल, खसरा नंबर, और भूमि विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें अब किसी सरकारी कार्यालय या पटवारी के पास जाने की आवश्यकता नहीं है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।

Land Records Available on MP Bhulekh Portal

Free Services >

  • आबादी अधिकार अभिलेख
  • दृष्टिबंधक (Hypothecation)
  • अधिकार अभिलेख – नगरीय
  • व्यवहार न्यायालय प्रकरण (Civil Court Case)
  • अभिलेखागार प्रतिलिपि (Record Room Copy)
  • साधारण भू-अभिलेख (खसरा खतौनी)
  • साधारण भू नक्शा नक्शा (जमीन का नक्शा)
  • भूमि बंधक (Land Mortgage)
  • RCMS आर्डर
  • ट्रांज़ैक्शन विवरण (Transaction Details)
  • DS दस्तावेज़ खोजें
  • जमानत विवरण खोजें (Bail Detail Search)
  • CERSAI खोजें
  • Other Services
सूचना: फ्री सेवाओं का लाभ लेने के लिए MP Bhulekh Portal पर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी नागरिक बिना लॉगिन किए भूमि संबंधी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।

Paid Services >

  • प्रमाणित भू-अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड
  • प्रमाणित भू-अभिलेख प्रतिलिपि खोजे
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र (Encumbrance Certificate)
  • अधिकार अभिलेख प्रतिलिपि (Adhikar Abhilekh Copy)
  • राजस्व न्यायलय आदेश प्रतिलिपि (Revenue Court Order Copy)
  • भू-अधिकार पुस्तिका (Bhu-Adhikar Pustika)
  • अभिलेखागार के अभिलेख प्रतिलिपिन् (Record Room Document Copy)
  • व्यपवर्तन सूचना (Diversion Intimation)
  • भूमि राजस्व भुगतान (Land Revenue Payment)
  • वॉलेट रिचार्ज (Wallet Recharge)
  • भूमिस्वामी आधार E-KYC
  • Other Services
सूचना: पेड सेवाओं का उपयोग करने के लिए MP Bhulekh पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करना अनिवार्य है। केवल पंजीकृत उपयोगकर्ता ही इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

MP Bhulekh Portal पर भू अभिलेख (खसरा-खतौनी) की जानकारी खोजें

Bhulekh MP पोर्टल पर आप साधारण एवं प्रमाणित भू अभिलेख प्रतिलिपि आसानी से खोज सकते हैं, जिसका पूरा विवरण नीचे दिया गया है।

साधारण भू अभिलेख प्रतिलिपि: यह प्रतिलिपि मुफ्त में उपलब्ध है और केवल जानकारी या व्यक्तिगत उपयोग के लिए की जा सकती है।
प्रमाणित भू अभिलेख प्रतिलिपि: यह प्रतिलिपि निर्धारित शुल्क का भुगतान करने पर प्राप्त की जाती है और इसका उपयोग सरकारी या कानूनी कार्यों में किया जा सकता है।

साधारण भू अभिलेख प्रतिलिपि (अप्रमाणित प्रति) ऑनलाइन खोजें

  • साधारण भू अभिलेख (खसरा-खतौनी) खोजने के लिए सबसे पहले mpbhulekh.gov.in
  • पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद “Services” सेक्शन में उपलब्ध “भू अभिलेख (Bhu-Abhilekh)” सेवा पर क्लिक करें।
  • फिर “साधारण प्रतिलिपि” विकल्प के सामने दिए गए “Yes” बटन पर क्लिक करें।
  • भूखंड का विवरण खोजने के लिए तीन विकल्प उपलब्ध हैं। इनमें से किसी एक विकल्प को चुनकर जानकारी प्राप्त करें:
  • भू स्वामी के नाम से
  • खसरा संख्या से
  • प्लॉट संख्या से

1) भू-स्वामी के नाम से खोजें (जमीन के मालिक के नाम द्वारा):

  • भू-स्वामी के नाम से जानकारी खोजने के लिए पहले जिला, तहसील और गांव का चयन करें।
  • इसके बाद “भू-स्वामी” विकल्प चुनें और जमीन के मालिक का नाम तथा खसरा/प्लॉट संख्या दर्ज करें।
  • फिर कैप्चा कोड भरकर “विवरण देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में, भूखंड से संबंधित विवरण में दिए गए “खसरा देखें” आइकॉन पर क्लिक करें ताकि पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

2) खसरा संख्या से खोजे –

  • खसरा संख्या से जानकारी खोजने के लिए सबसे पहले जिला, तहसील और गांव का चयन करें।
  • इसके बाद “खसरा संख्या” विकल्प चुनें और अपना ब्लॉक/खसरा नंबर दर्ज करें।
  • फिर कैप्चा कोड भरकर “विवरण देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में, भूखंड से संबंधित जानकारी में दिए गए “खसरा देखें” आइकॉन पर क्लिक करें ताकि पूरी भूमि विवरण प्राप्त किया जा सके।

3) प्लॉट संख्या से खोजे –

  • प्लॉट संख्या से जानकारी खोजने के लिए पहले जिला, तहसील और गांव का चयन करें।
  • इसके बाद “प्लॉट संख्या” विकल्प चुनें और अपना प्लॉट नंबर तथा ब्लॉक नंबर दर्ज करें।
  • फिर कैप्चा कोड भरकर “विवरण देखें” बटन पर क्लिक करें ताकि भूमि से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके।

प्रमाणित भू अभिलेख प्रतिलिपि (Certified Copy) निकाले

  • प्रमाणित भू अभिलेख (खसरा-खतौनी) खोजने के लिए सबसे पहले mpbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाएं।
  • यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो पहले MP Bhulekh Portal पर पंजीकरण (Registration) करें,
  • और यदि आप पहले से पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं, तो सीधे लॉगिन (Login) कर लें।
  • लॉगिन करने के बाद, “Services” सेक्शन में जाएं और वहाँ से “भू-अभिलेख प्रतिलिपि” सेवा का चयन करें।
  • खसरा विवरण खोज पेज पर आप भू अभिलेख को सीधे भू-भाग यूनिक आईडी, ULPIN संख्या, या भूमि-स्वामी आईडी के माध्यम से खोज सकते हैं।
  • या फिर आप जिला, तहसील और गांव का चयन करें।
  • इसके बाद भू-स्वामी, खसरा संख्या, प्लॉट संख्या, या निष्क्रिय खसरा संख्या में से किसी एक विकल्प को चुनें।
  • फिर संबंधित संख्या और कैप्चा कोड दर्ज कर “विवरण देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद खसरा विवरण प्रदर्शित होगा। यहाँ भू-स्वामी और खसरा के वास्तविक विवरण देखकर अपना सही खसरा चुनें।
  • फिर अभिलेख प्रकार और वर्ष का चयन करें, उसके बाद “प्रतिलिपि शुल्क” विकल्प पर क्लिक करें।
  • चूंकि यह प्रमाणित प्रतिलिपि है, इसलिए इसके लिए शुल्क का भुगतान करना आवश्यक होगा।
  • भुगतान करने के लिए “भुगतान” बटन पर क्लिक करें।
  • भुगतान सफल होने के बाद, आप डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणित भू-अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड कर सकेंगे।

माध्यम की योजनाओं के बारे में जानने के लिए Samagra Portal सबसे उपयोगी माध्यम है।

मध्यप्रदेश भू नक्शा (जमीन का नक्शा) देखे- MP Bhu Naksha

  • मध्यप्रदेश राज्य का भू नक्शा (जमीन का नक्शा) देखने के लिए सबसे पहले mpbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद “Search” टैब पर क्लिक करें और “भू नक्शा” सेवा का चयन करें।
  • फिर जिला, तहसील और गांव चुनें, कैप्चा कोड भरें, और “नक्शा देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में, स्क्रीन पर भू नक्शा प्रदर्शित होगा। यहां आप खसरा विवरण पर क्लिक करके अपना प्लॉट देख सकते हैं।

MP Bhulekh Portal पर पंजीकरण (Registration) करें

एमपी भूलेख पोर्टल पर फ्री सेवाओं का उपयोग करने के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है,

लेकिन पेड सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

Page – mpbhulekh.gov.in/onlineFreeUser.do

  • नए उपयोगकर्ता MP Bhulekh पोर्टल पर जाने के बाद “Register as Public User” बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पेज खुलने पर अपनी General Information और Communication Information भरें,
  • उसके बाद “Registration” बटन पर क्लिक करके पंजीकरण पूरा करें।

MP Bhulekh Portal पर Login करे

यदि आप पुराने उपयोगकर्ता हैं या पहले से MP Bhulekh Portal पर पंजीकरण कर चुके हैं, तो अपनी Login Information दर्ज करें और लॉगिन करें।

Page – mpbhulekh.gov.in/login.do

  • लॉगिन करने के लिए अपनी Login ID और Password दर्ज करें, फिर संबंधित Department का चयन करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर “Submit” बटन पर क्लिक करें।

MP Bhulekh Portal संपर्क जाणकारी

आयुक्त भू-अभिलेख (मध्य प्रदेश शासन) राजस्व भवन, नाका चन्द्रबदनी नीडम रोड, ग्वालियर (म.प्र.) पिन कोड:- 474009
संपर्क करे – 18002030311 (Toll Free) ईमेल – clrgwa[at]mp[dot]nic[dot]in

FAQ- Bhulekh MP

1. MP Bhulekh Portal क्या है?

MP Bhulekh पोर्टल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन सेवा है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी जमीन से संबंधित जानकारी जैसे खसरा, खतौनी, भू नक्शा और भूमि अभिलेख ऑनलाइन देख सकते हैं।

2. क्या MP Bhulekh Portal पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

फ्री सेवाओं जैसे भूमि विवरण या भू नक्शा देखने के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है, लेकिन प्रमाणित भू अभिलेख (Paid Services) प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करना जरूरी है।

3. MP Bhulekh Portal से कौन-कौन सी जानकारी प्राप्त की जा सकती है?

इस पोर्टल से आप खसरा नंबर, प्लॉट नंबर, भू-स्वामी का नाम, भूमि क्षेत्रफल, और भू नक्शा सहित सभी भूमि रिकॉर्ड की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।