Ladki Bahin Yojana माझी लाडकी बहीण योजना 2025

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार द्वारा 28 जून 2024 को मंजूर की गई मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 

इस योजना के तहत महाराष्ट्र की (21 से 65 वर्ष की आयु की) पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹ 1,500 सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित (DBT) की जाती है। 

Ladki Bahin Yojana का उद्देश्य है — महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारना, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना, और परिवार एवं समाज में उनकी निर्णायक भूमिका को बढ़ावा देना।

Ladki Bahin Yojana Installment Dates

किस्त क्रमांकस्थितिजारी होने की तिथिराशि (₹)
15वीं किस्त (सितंबर हफ्ता)जारी (Released)10 अक्टूबर 2025 (सितंबर हफ्ता)₹1500
14वीं किस्त (अगस्त हफ्ता)जारी (Released)11 सितंबर 2025 (अगस्त हफ्ता)₹1500
13वीं किस्त (जुलाई हफ्ता)जारी (Released)06 अगस्त 2025 (जुलाई हफ्ता)₹1500
12वीं किस्त (जून हफ्ता)जारी (Released)07 जुलाई 2025 (जून हफ्ता)₹1500
11वीं किस्त (मई हफ्ता)जारी (Released)05 जून 2025 (मई हफ्ता)₹1500
10वीं किस्त (अप्रैल हफ्ता)जारी (Released)03 मई 2025 (अप्रैल हफ्ता)₹1500
8वीं और 9वीं किस्त (फरवरी/मार्च हफ्ता)जारी (Released)08 मार्च 2025 (फरवरी हफ्ता) और 12 मार्च 2025 (मार्च हफ्ता) — दो महीनों की संयुक्त किस्त₹3000
7वीं किस्त (जनवरी हफ्ता)जारी (Released)25 जनवरी 2025 (जनवरी हफ्ता)₹1500
6वीं किस्त (दिसंबर हफ्ता)जारी (Released)25 दिसंबर 2024 (दिसंबर हफ्ता)₹1500
4वीं और 5वीं किस्त (अक्टूबर/नवंबर हफ्ता)जारी (Released)4 अक्टूबर 2024 (अक्टूबर हफ्ता) — दो महीनों की संयुक्त किस्त₹3000
3वीं किस्त (सितंबर हफ्ता)जारी (Released)25 सितंबर से 30 सितंबर 2024₹1500 या ₹4500 (विशेष स्थिति के अनुसार)
1वीं और 2वीं किस्त (जुलाई/अगस्त हफ्ता)जारी (Released)14 अगस्त से 17 अगस्त 2024₹3000 (दो महीनों की संयुक्त किस्त)

Ladki Bahin Yojana Eligibility

  • योजना में आवेदन करने और लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित मुख्य पात्रता शर्तें हैं:
  • आवेदनकर्ता महिला होनी चाहिए और महाराष्ट्र राज्य की निवासी होनी चाहिए। 
  • आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • पूरे परिवार (औसतन घरेलू) का सालाना आय ₹ 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • बैंक खाता होना चाहिए, और वह खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 
  • आवेदनकर्ता निम्न में से किसी एक श्रेणी में आ सकती है: विवाहित महिला, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता/घर बाहर वाली महिला या एक परिवार में एक अविवाहित महिला। 
  • परिवार का कोई सदस्य नियमित सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी, सांसद/विधायक नहीं होना चाहिए। 
  • परिवार के पास चारपहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए। 
  • इन सभी शर्तों का पूरा होना आवश्यक है ताकि महिला इस योजना के अंतर्गत लाभ ले सके।

महाराष्ट्र राज्य की Lek Ladki Yojana के बारे में विस्तार से जाने

Ladki Bahin Yojana Documents

Ladki Bahin Yojana के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा:

  • आधार कार्ड (Aadhaar) — महिला का तथा बैंक खाते में लिंक होना चाहिए। 
  • बैंक खाता विवरण — खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा आदि, और वह खाते में लाभ राशि आ सकती हो। 
  • निवास प्रमाण (डोमिसाइल) — महाराष्ट्र राज्य की निवासी होने का प्रमाण। यदि आवश्यक हो तो राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, स्कूल/कॉलेज प्रमाणपत्र आदि। 
  • आय प्रमाण पत्र — यदि आवश्यक हो तो घरेलू आय का प्रमाण। कुछ मामलों में ‘पीला राशन कार्ड’ हो और आय प्रमाण जरूरी न हो। 
  • विवाह प्रमाणपत्र (यदि विवाहित हो) या सम्बन्धित अन्य दस्तावेज। 
  • पासपोर्ट-साइज फोटो — आवेदन पत्र में आवश्यक हो सकती है। 

यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी दस्तावेज सही, स्पष्ट और अद्यतन हों, ताकि आवेदन प्रक्रिया सहज हो सके।

Ladki Bahin Yojana eKYC Online Process

Ladki Bahin Yojana Ekyc
  • मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना की ई-केवाईसी करने के लिए आधिकारिक ladakibahin.maharashtra.gov.in/ekyc वेबपेज पर जाएं।
  • फिर लाभार्थी का आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें और अंत में “मैं आधार प्रमाणीकरण के लिए सहमत हूँ” बॉक्स पर टिक करें और “ओटीपी भेजें” बटन पर क्लिक करें।
  • आपको आधार से जुड़े मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, उसे दर्ज करें और सबमिट करें
  • फिर पिता/पति का आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें और अंत में “मैं आधार प्रमाणीकरण के लिए सहमत हूँ” बॉक्स पर टिक करें और “ओटीपी भेजें” बटन पर क्लिक करें।
  • आपको आधार से जुड़े मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, उसे दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब जाति वर्ग चुनें और फिर ऊपर दिए गए ए.एस. क्रमांक 1 और 2 को पढ़ें और उसमें उपयुक्त विकल्प चुनें। अंत में बॉक्स पर टिक करें और सबमिट करें।
  • अंत में, आपकी स्क्रीन पर एक सूचना दिखाई देगी कि ई-केवाईसी पूरा हो गया है।
  • लड़की बहन योजना महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए एक बहुत ही उपयोगी योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की सहायता मिलती है।
  • लेकिन यह राशि प्राप्त करते रहने के लिए, ई-केवाईसी करवाना ज़रूरी है। यह प्रक्रिया बेहद आसान है और आप इसे घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • आपको बस अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और कुछ जानकारी चाहिए। तो बिना समय गँवाए, आज ही अपना ई-केवाईसी पूरा करें, ताकि आपको समय पर आपका हक़ मिल सके।

Ladki Bahin Yojana Last Date

योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2025 तय की गयी, हालाँकि राज्य सरकार द्वारा दशा-परिस्थिति (जैसे बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में) की वजह से कुछ राहत भी दी गई है। 

लाभ एवं महत्त्व- Ladki Bahin Yojana Maharastra

  • मासिक राशि ₹ 1,500 (वार्षिक ₹ 18,000) सीधे बैंक खाते में जमा होती है — आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को जीवनयापन में मदद। 
  • यह राशि महिलाओं को खर्च-स्वतंत्रता देती है, उन्हें परिवार व घर में बेहतर भूमिका निभाने में सक्षम बनाती है।
  • महिलाओं की पोषण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार का अवसर मिल सकता है।
  • यह योजना राज्य-स्तर पर महिलाओं-हित में एक महत्वपूर्ण पहलू है जो लैंगिक समता व सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1: लाडकी बहिन योजना क्या है?

उत्तर: Ladki Bahin Yojana महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसके तहत 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर सकें।

प्रश्न 2: लाडकी बहिन योजना के लिए कौन पात्र हैं?

उत्तर: Ladki Bahin Yojana का लाभ केवल महाराष्ट्र की स्थायी निवासी महिलाएं ले सकती हैं, जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम है। साथ ही, महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है।

प्रश्न 3: लाडकी बहिन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: पात्र महिलाएं इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट या महाराष्ट्र सरकार के महिला व बाल विकास विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक होते हैं।